रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

  • फर्जी कम्पनी बनाकर रोजगार के नाम पर पैसे का ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास, 03 गिरफ्तार
  • कब्जे से इन्वर्टर, प्रिंटर व मोबाइल फोन बरामद
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:थाना कोतवाली कटरा को मंगलवार को वादी अनुज उपाध्याय पुत्र रामेश्वर नाथ उपाध्याय निवासी बेदौरानाथ मंदिर जिगना द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध फर्जी कम्पनी स्मार्ट बिजनेस इंटरप्राइजेज बनाकर रोजगार देने तथा होम लोन, व्यापार लोन व अन्य प्रकार के विभिन्न लोन दिलाने के लिये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर फ्राड कर धन की उगाही करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त फ्राड की घटना को गंभीरता से लेते हुए सन्दर्भित प्रकरण में त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पर्याप्त साक्ष्य संकलन कर अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गये थे। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा थाना को0कटरा मय पुलिस बल द्वारा मंगलवार को भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से तीन अभियुक्तों सुमित कुमार सोनी पुत्र महेश कुमार सोनी,रवि कुमार पुत्र गोपाल कसेरा,मनीष कुमार केशरवानी पुत्र दिनेश कुमार केशरवानी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त01 अदद इन्वर्टर, 01 अदद प्रिंटर व 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों द्वारा फर्जी कम्पनी स्मार्ट बिजनेस इंटरप्राइजेज बनाकर रोजगार दिलाने के नाम पर कुछ लोगों को नौकरी के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उनसे होम/व्यापार लोन व अन्य प्रकार के लोन दिलाने के लिये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भोले-भाले लोगों को झांसा देकर पैसा इकट्ठा कराते थे तथा इसके बदले फर्जी कम्पनी के नाम की फर्जी रशीद भी उपलब्ध कराते थे।इस प्रकार फर्जीवाड़े से प्राप्त धन को आपस मे बांट लेते हैं।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा थाना को0कटराजनपद मीरजापुर मय टीम रहे।

यह भी देखें  सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी: यहाँ देखें परिणाम और महत्वपूर्ण जानकारी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!