एसडीएम के आदेश पर साठ साल पुरानी चकमार्ग के अवरोध को कराया खाली

अभिजीत श्रीवास्तव

जलालपुर:क्षेत्र के महिमापुर गांव में राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर करीब 60 साल पुराने चकमार्ग के अवरोधों को हटवाकर रास्ता खाली करवा दिया। समाधान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद एसडीएम के आदेश पर रविवार को यह कार्रवाई हुई है।जलालपुर पुरानी बाजार से कब्रिस्तान पर जाने के लिए करीब 60 वर्षों से यहाँ कायदे का रास्ता नही था।लोग किसी तरह इधर -उधर से आते-जाते थे। रास्ता की समस्या को लेकर लोगों ने समाधान दिवस पर प्रार्थना – पत्र दिया था।
उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने रास्ते की समस्या को संज्ञान मे लिया और पुलिस बल के साथ पैमाईश करवाकर पुराने चकमार्ग को चिन्हित कराने का निर्देश दिया था। ततपश्चात रास्ते की पैमाईश हुई और जेसीबी लगाकर रास्ता के अवरोधों को हटाकर खाली करवा दिया गया। चकमार्ग खाली होने से लोगो में खुशी है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान महिमापुर श्ववण कुमार गुप्ता, के अलवा पुलिस ,राजस्व टीम तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!