धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरी एवं महिला गिरफ्तार

  • बजरंग दल के तहरीर पर धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरी एवं महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर | पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण व शांति व्यवस्था संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सत्या शुक्ला (जिला संयोजक बजरंग दल) की तहरीरी सुचना प्राप्त हुई की सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थामस जोसेफ के प्रभाव में पादरी सुजीत कुमार नि0 ग्राम बरबसपुर थाना बदलापुर जौनपुर द्वारा ग्राम भलुवाही के वार्ड न0 5 में स्थित कांति देवी के घर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सूचना पर बदलापुर पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन स्थल उपरोक्त पर पहुंचकर विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरी व 2 महिलाओं को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया व साथ ही सुसंगत धाराओ मे एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी में सुजीत कुमार पुत्र रतन चन्द्र नि0ग्रा0 बरबसपुर, शिवानी पाल पुत्री दिनेश पाल नि0ग्रा0 भलुवाही,रीना विश्वकर्मा पत्नी हंसराज विश्वकर्मा नि0ग्रा0 भलुवाही को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 द्वारिकानाथ,उ0नि0 राजकुमार राय,उ0नि0 केशनाथ राम,हे0का0 विरेन्द्र वर्मा, म0का0 रुचि तिवारी, म0का0 अंकिता मिश्रा रहे।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!