एक रिपोर्ट ने दुनिया के दूसरे नंबर के रईस को 29वें स्थान पर ला पटका

एम के पाण्डेय,निल्को (जयपुर) | अडानी ग्रुप कि मार्केट कैप कम होती जा रही है। न्यूयॉर्क की शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर नीचे गिरते जा रहे हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी काफी गिरावट आ चुकी है। गौतम अडानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से नीचे खिसककर 29वें में स्थान पर आ गए हैं और लुढ़कने की क़वायद अभी जारी है।

कभी गौतम अडानी जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे अब वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में खिसककर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी के पास फिलहाल सिर्फ 42.7 बिलियन डॉलर संपत्ति ही बची है। एशिया के टॉप अरबपतियों की बात की जाए तो केवल गौतम अदानी की जगह में ही बदलाव देखने को मिल रहा है। अब मुकेश अंबानी, अदानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।


आपको बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग फर्म की रिपोर्ट आने के बाद अदानी ग्रुप को घाटे का मुंह देखना पड़ रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी समूह अपने शेयरों के साथ छेड़छाड़ करके उसके प्राइस को ओवर करता है। इसके अलावा रिपोर्ट में धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही रिपोर्ट में अदानी समूह से 88 सवाल पूछे गए थे, हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर अडानी समूह ने सफाई पेश की है। अडानी की कंपनी ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताया है और इसके सभी आरोपों को खारिज किया है लेकिन अडानी समूह के द्वारा दी गई सफाई किसी काम नहीं आ रही है और शेयर दिन के दिन जमीन की तरफ बढ़ रहे हैं।

यह भी देखें  एक महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा सवाल

अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस मामले में जेपीसी जांच की मांग की है। हालांकि सरकार ने इससे इनकार कर कर दिया है। इस मामले को लेकर संसद के बजट सत्र में काफी हंगामा भी हुआ था। सरकार का कहना है कि जेपीसी उन्हीं मामले की जांच कर सकती है जो सरकार से जुड़े हों।


 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!