सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्याए

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्याए 56 प्रार्थना पत्रों में 05 का मौके पर निस्तारण
  • जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर |  सोमवार को शासन के मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील मड़िहान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले जन समस्याओं को सुना गया तत्पश्चात सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिये गये। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 56 फरियादियों के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसको सुनते हुये मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के उपरान्त अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से भी सीधे फरियादियों के मोबाइल नम्बर वार्ता करते हुये समीक्षा की जा रही हैं। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करते हुये यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से आवेदक भी संतुष्ट हो सकें। गलत रिपोटिंग करने वाले अधिकारियेां कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि जमीन से सम्बन्धित विवाद में राजस्व व पुलिस टीम संयुक्त रूप से साथ जाकर मौके का मुआयना करें तत्पश्चात पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़िहान, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।


यह भी देखें  दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!