जन सुनवाई हेतु 24 फरवरी को ग्राम चौपाल का आयोजन

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | सोमवार को आयुक्त ग्राम्य विकास ने ग्राम चौपाल का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया। उक्त के तहत आगामी 24 फरवरी को विधानसभा मझवा के विकास खण्ड पहाड़ी में ग्राम पचोखरा, सुखनई,विकास खण्ड मझवा में कल्यानपुर, नरायनपुर, विधानसभा मझवा विकास खण्ड सिटी के खजुरी, राजापुर विधानसभा नगर के विकास खण्ड कोन में गोबरहा, महुंगीपुर विधानसभा छानबे विकास खण्ड छानबे के ग्राम पंचायत सुमतिया, कुशहा, विधानसभा छानबे विकास खण्ड लालगंज में चितागं, तेन्दुआकला विकास खण्ड हलिया में राजपुर,पुरवाऔसांन सिह विधानसभा मड़िहान विकास खण्ड पटेहरा कला में अमोई, कुहकी विकास खण्ड राजगढ़ में सरिया, बैरमपुर, विधानसभा चुनार विकास नरायनपुर में जगरनाथपुर, नियामत खुर्द, विकास सीखड़ में प्रेमापुर, रूदौली, विधानसभा चुनार/मड़िहान विकास खण्ड जमालपुर में औड़ी, करजी में चौपाल का आयोजन किया जायेगा। ग्राम चौपाल हेतु चयनित ग्राम पंचायत को सांसद/ विधायको के सुझाव के अनुसार परिवर्तन सम्भव हैं।


About Author

यह भी देखें  और जब मोदी ने ट्रम्प को उनके ही घर में गेस्ट बना दिया...

Leave a Reply

error: Content is protected !!