हिंदुस्तान के बरहज तहसील प्रभारी से लूट व जानलेवा हमला

संतोष उपाध्याय

देवरिया के बरहज तहसील प्रभारी को रास्ते में घेर कर बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। मोबाइल व अंगूठी लूट ले गए। घटना शुक्रवार की शाम 7 बजे हुई। जिला अस्पताल में उन्हें देखने और घटना की जानकारी लेने पुलिस के तमाम अधिकारी पहुंचे थे। कई पत्रकार भी पहुंचे थे।
पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष यूपी सिंह ने शनिवार को डीजीपी से लगायत कप्तान तक को ट्वीट कर पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। न्याय नहीं मिलने पर सड़क पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन की भी बात कही गयी है। वरिष्ठ पत्रकार एन डी देहाती, करन यादव, श्याम सुंदर शुक्ला आदि ने ट्वीट कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

About Author

यह भी देखें  हथियार के बल पर व्यवसायी से लूट

Leave a Reply

error: Content is protected !!