लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अभिजीत श्रीवास्तव, मिर्जापुर | लालता सिंह महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को युवा महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में गंगा प्रजापति प्रथम,साबरीन द्वितीय,रश्मि सिंह तृतीय स्थान पर रही। परिधान प्रतियोगिता में रश्मि सिंह प्रथम,साबरीन द्वितीय,नबीला एरम तृतीय रही। संगीत प्रतियोगिता में गंगा प्रजापति प्रथम,अल्का द्वितीय,रोली कुमारी तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान गुप्ता प्रथम,मनीषा गुप्ता द्वितीय, भावना द्विवेदी तृतीय रही।
मूक अभिनय प्रतियोगिता में श्वेता विनीता प्रथम, द्वितीय, भावना,सोनाली द्वितीय, गंगा व समूह तृतीय स्थान पर रही।
वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में सुजाता प्रथम,श्वेता पटेल द्वितीय,जूही चौहान तृतीय, विपक्ष में राधा यादव प्रथम,भावना द्विवेदी द्वितीय,अल्का सिंह तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) राजेश कुमार वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत गाते समय हाथ पैर को बांध कर नही गाना चाहिए, किसी भी गीत को गाते समय फ्री माइंड होना चाहिए कोई भी गीत गाते समय उसमे एक दम फीलिंग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा करते समय सभी से मिलना चाहिए जब सबसे मिलेंगे तो आपको अनुभव होगा और अनुभव मिलेगा और सिख मिलेगा जिससे आपको आगे का रास्ता मिल जायेगा। निर्णायक डा० अन्जू सोनकर रही।इस अवसर पर प्राचार्य डा० नीलम टण्डन,डा० दुर्गेश सिंह,डा० प्रेम सुन्दरी,डा० प्रदीप कुमार मिश्रा,डा० प्रेम लता लाल तथा अन्य रहे।