घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

अभिजीत श्रीवास्तव, मिर्जापुर | क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर कौड़िया कला ग्राम के पास सोमवार को देर शाम ट्रक के टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेन्टर वाराणसी में मौत हो गई।
ज्ञातव्य है कि अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम निवासी 21वर्षीय लालू विन्द पुत्र अमृत लाल विन्द बाइक से अदलहाट की ओर जा रहा था,इसी दौरान वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर को पार कर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के नीचे खांई में पलट गई। जिससे बाइक चालक के गंभीर रूप से घायल होने पर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा ले जाया गया। तत्पश्चात ट्रामा सेन्टर वाराणसी भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पलटी ट्रक को उठाकर थाने ले आकर सीज कर दिया।

About Author

यह भी देखें  सावधान! नशे से भी खतरनाक है PUBG जैसे मोबाइल गेम की लत

Leave a Reply

error: Content is protected !!