उपमुख्यमंत्री ने आवास पर पहुँचकर व्यक्त किया शोक

अभिजीत श्रीवास्तव, मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री बिंदा प्रसाद विश्वकर्मा जी की पुत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा जी की बहन विगत दिनों हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन पर बथुआ स्थित उनके आवास पर पहुंच कर परिवार वालों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने कहा की बहन राधा विश्वकर्मा छात्र जीवन से राष्टीय स्वंसेवक संघ व विद्यार्थी परिषद से जुड़ महिलाओं को आत्म निर्भर एवम स्वाभिमानी बनाने के मिशन में जुटी रही।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक श्री रमा शंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह , हेमंत त्रिपाठी , नितिन विश्वकर्मा, सियाराम बिंद , कमलेश यादव, विद्या मौर्य, संपूर्णानंद निषाद, योगेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।


About Author

यह भी देखें  फर्जी अधिकारी बन दुकानदार से वसूले पैसे

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!