हाथ से हाथ जुड़ेंगे तो मजबूत होगी कांग्रेस – उम्मेद सिंह तंवर

  • ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस की 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारी

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने फैसला किया है कि 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा। इसी अभियान के तहत जैसलमेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई तथा इस के दौरान कांग्रेस समर्थकों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत को जोड़ने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बाते कि आपसी प्रेम व भाईचारे, सदभावना, सर्वधर्म एक समान का  संदेश  देते हुए प्रतिदिन सुबह 6 बजे इस कपकपाती सर्दी में बिना रुके प्रभात फेरी जैसलमेर में निकाली जा रही है।

 



About Author

यह भी देखें  नर्तकियों के साथ अभद्रता, लहराया असलहा

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!