पार्षद ने की जनसुनवाई

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | नगर परिषद चेयरमैन हरिवल्लभ कल्ला के आदेशानुसार आज वार्ड नं 30 के सभा भवन में पार्षद गोरधनराम द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमे वार्डवाशियो ने अपनी अपनी समस्याओं से पार्षद गोवर्धन राम भील को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। पार्षद प्रतिनिधि ने एक एक परिवार से वार्ड की समस्या से बात सुनी और पूरा आश्वासन दिया कि वार्ड का संपूर्ण रुप से विकास कार्य करवाया जाएगा। जैसे कि नई सीवरेज लाइन बिछवाना, टूटी हुई रोड़ों का डामरीकरण करना, कच्ची बस्ती में नई रोड़े बनवाना, नए विधुत पोल लगवाना, सार्वजनिक भवन का निर्माण तथा मुख्यतः मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से वंचित लोगो का रजिस्ट्रेशन करवाना ताकि बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

जनसुनवाई में बताया गया कि जिनको राशन नही मिल रहा वह व्यक्ति अपना राशन कार्ड को लेकर नगर परिषद में अपना नाम दर्ज करवाएं और जल्दी से जल्दी ऑनलाइन करवाए ताकि राशन चालू हो सके।  जनसुनवाई के दौरान वार्ड नं 30 पार्षद गोरधन राम, समाजसेवी खेताराम इनखिया, रायमल महाराज, नेमीचंद वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, सुरजा राम वाल्मीकि, असलम भाई, कबीरा राम, ईश्वरराम, लीलाबाई, मूली देवी, तरुण, भरत साह, मोहम्मद शरीफ, भूराराम, रूपा राम, छगन राम, अमृत टीचर आदि वार्डवासी मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!