राजस्थान सरपंच संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा का किया स्वागत

जयपुर । राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता रफीक पठान व जयराम पलसानिया सहित सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अली छीपा ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवजीराम खूर्डिया, सरपंच संघ के सपोटरा ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मीणा विराटनगर ब्लॉक उपाध्यक्ष मीनाक्षी देवी, इटावा ब्लॉक उपाध्यक्ष संजीदा पठान, ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री पहलाद चौधरी जयपुर जिला अध्यक्ष नेमीचंद यादव सहित कई लोगों ने गहलोत सरकार के नई मंत्रिमंडल के पंचायत मंत्री रमेश मीणा का स्वागत किया और बधाई दी ।
इस अवसर पर सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय से मांग की कि वह ग्रामीण विकास पंचायत राज नरेगा व अन्य विभागों के अधिकारियों की सरपंच संघ की कार्यकारिणी के साथ मीटिंग करवाएं ताकि सरपंचों को जो परेशानी आ रही है उस पर चर्चा हो सके तथा पूर्व में जो समझौता  सरपंच संघ व राज्य सरकार के बीच में हुआ था वह अभी तक लागू नहीं हुआ है उसकी क्रियान्वित हो सके।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!