राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ हो मेहमानों का स्वागत – मुख्यमंत्री

जयपुर, 24 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन के राजस्थान के प्रस्तावित दौरे पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान आतिथ्य परम्पराएं नजर आनी चाहिए। इससे अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति की दिव्य झलक देखने को मिलेगी तथा इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे।
श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विशेष अवसर पर की जा रही तैयारियों में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का समावेश होना चाहिए। इस दौरान की जाने वाली साज-सज्जा एवं लाइटिंग में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा क्षेत्रीय कलाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। वीरता एवं बलिदान के प्रतीक केसरी रंग का भी समायोजन इन तैयारियों में होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हेतु उपयुक्त वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे इस अवसर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी एवं श्री मैक्रॉन के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अतिथियों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
इससे पूर्व श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के रूट का अवलोकन किया। साथ ही, जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर, हवामहल, आमेर किले में तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी एवं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग श्रीमती श्रेया गुहा, पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ के, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन श्रीमती गायत्री ए. राठौड़, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण श्रीमती मंजू राजपाल, जिला कलक्टर जयपुर श्री प्रकाश राजपुरोहित, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री नवीन जैन तथा शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग श्री समित शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी देखें  देवरिया में 104 पेट्रोल पंप सूखे: बाइक को ₹300, कार को ₹500 तक ही मिल रहा फ्यूल

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!