कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

एम के निल्को, जयपुर । उदयपुर में कन्हैयालाल की हुइ निर्मम तरीके से हत्या के विरोध में रविवार को जयपुर के स्टैच्यू पर सर्व हिंदू समाज की ओर से एक बड़ा सामूहिक प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में संत और हिंदू समाज से लोग जुटे। प्रदर्शन में वक्ताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुये सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। मंच से संबोधित करने वाले वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार की तुष्टिकरण की नीति के चलते आज प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं । वहीं प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में कहा कि राजस्थान को किसी भी हाल में तालिबान नहीं बनने दिया जाएगा और धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कन्हैयालाल हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान जयश्री राम के नाम का उद्घोष किए गए। इसके साथ  ही ‘मदरसे बंद करो’, ‘पीएफआई पर ताला’, ‘राजस्थान का तालिबानीकरण बंद हो’ जैसे नारे लगे। बड़ी संख्या में साधु-संत भी सभा में पहुंचे और जिन्होंने हिंदू को एकीकृत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मृतक कन्हैया लाल को यहां मौजूद लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि भी दी ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!