‘सुरतरंग’ सुनहरी आवाजों की तलाश 1 मई को
जयपुर | भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। हर शहर-गाँव, कस्बे में गायकी के टैलेंट आपको देखने को मिल जायेगे। यही वजह है कि देश दुनिया में आए दिन प्रतियोगिता व शो आयोजित होती रहती है ताकि इससे जुड़े लोगों को अपने टैलेंट दिखाने का एक मौका मिल सके। जयपुर शहर के लिए संगम कला ग्रुप गायकी के लिए ऐसे ही एक प्लेटफार्म लेकर आ रहा है जिसका नाम है – सुरतरंग ।
संगम कला ग्रुप, राजस्थान के अध्यक्ष जय सूद ने बताया कि जयपुर स्थित झोटवाड़ा में एक मई को अमर बाल गायक मास्टर मदन स्मृति राज्य सुगम गायन प्रतियोगिता सुरतरंग का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में 5 से 12 वर्ष (सब जूनियर), 12 से 18 वर्ष (जूनियर), 18 से 30 वर्ष (सीनियर) तथा 30 वर्ष से ऊपर (ओपन वर्ग) मे प्रतिभागी फ़िल्मी व गैर फ़िल्मी वर्गो मे गायन कर सकेगे। उन्होंने कहा कि गायन प्रतियोगिता के विजेताओ को दिल्ली में होने वाली आल इंडिया फाइनल में भाग लेने का मौका मिलेगा ।
प्रतिभागिता व अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9799113100 पर संपर्क किया जा सकता है ।