देवरिया में तेज रफ्तार बोलेरो और बस की टक्कर में 6 की मौत

देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में सोमवार की देर रात हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा प्राइवेट बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर से हुआ। बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर आ रही थी, जबकि बोलेरो में कुशीनगर से तिलक लेकर आए लोग बैठे थे। चीख-पुकार से घटनास्थल दहल उठा। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में पांच बोलेरो सवार और एक बस यात्री शामिल है।

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के रविंद्र तिवारी की बेटी की तिलक रुद्रपुर के रैश्री गांव में इंद्रदेव दूबे के घर आई थी। सोमवार की रात तिलक समारोह के बाद बोलेरो से सभी कुशीनगर लौट रहे थे। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर इंदूपुर काली मंदिर के सामने गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस से बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बस भी पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार रामप्रकाश सिंह(65) पुत्र अयोध्या, वशिष्ठ सिंह (45) पुत्र फौजदार सिंह निवासीगण कोहड़ा, कसया, कुशीनगर और अंकुर पाण्डेय (18) पुत्र देवदत्त पाण्डेय निवासी सांड़े थाना कसया समेत पांच लोगों के अलावा बस में सवार एक यात्री रामानंद (35) निवासी रामपुर कारखाना, देवरिया की दब कर मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक बोलेरो सवार दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी देखें  भाटपार से बीईओ स्थानान्तरित

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!