देवरिया में दिन दहाड़े कैश वैन लूटने का प्रयास, गोलीबारी

देवरिया। अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हैं कि वे दिन दहाड़े कैश वैन लूटने में लग गए। बदमाशों ने कैश वैन से 25 लाख रुपए लूटने का प्रयास किया। जब कैश वैन  के  कर्मचारी ने विरोध किया तो उसको गोली मार दी। कैश वैन के गार्ड ने जवाबी फायरिंग की जिससे एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। साथी को गोली लगते ही उसके दो साथी फरार हो गए। घटना की सूचना फैलते ही देवरिया शहर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां घटना स्थल की तरफ रवाना हो गयी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाजी गली के निकट सोमवार दोपहर कारोबारियों से रुपये कलेक्ट कर बैंक में जमा करने वाली कंपनी की वैन पैसा जमा करने जा रही थी। जहां रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने वैन लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर एक कर्मचारी को गोली मार दी। जवाब में गार्ड ने फायरिंग झोंकी, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस प्रशासन जुट गई और मामले की जांच करने में जुट गई है।

 

About Author

यह भी देखें  एक घण्टे में कट्रेन डलवाकर बरसात में भींग रहे परिवार को दी गयी राहत

Leave a Reply

error: Content is protected !!