लार के अधेड़ की लाश भागलपुर पुल से लटकी मिली

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र में मठ वार्ड निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश भागलपुर पुल से लटकी मिली है। उसका शरीर नायलॉन के रस्सियों के सहारे झूल रहा था। नदी की तरफ गए लोगों ने पुल से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान लार नगर पंचायत के मठ वार्ड के सर्वदेव के रूप में हुई।
मंगलवार को सुबह देवरिया-बलिया को जोड़ने वाले सरयू नदी पर बने पक्के पुल से एक व्यक्ति की लाश झूलते हुए लोगों ने देखा। पुलिस को सूचना दी गयी। भागलपुर चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान सर्वदेव मद्देशिया पुत्र भोला मद्देशिया उम्र 40 वर्ष,निवासी मठ वार्ड लार थाना लार जनपद देवरिया के में हुई। मृतक के दो पुत्र हैं। जिनमे सम्मी 15 वर्ष, शिवम 9 वर्ष के हैं। एक बेटी है सोनल जो 4 वर्ष की है। मृतक की पत्नी का नाम प्रेमलता है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर केस दर्ज होकर विवेचना होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुल से शव लटकने को लेकर कई तरह के कयास लग रहे। मईल पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मामला है। रस्सी से झूलकर आत्महत्या के अधिकांश मामलों में मृतकों की जीभ बाहर निकल जाती है, लेकिन इस घटना में ऐसा कुछ नहीं है। शरीर पर अन्य चोट के निशान भी नहीं हैं जिससे इस बात की पुष्टि हो कि उसे मारपीट हत्या की गई हो और बाद में शव लटका दिया गया हो।
इस संबंध में जब मईल थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम अवकाश पर घर आये हैं। भागलपुर चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी देखें  पुलिस को देख हथियार लहराकर भागने की कोशिश, गिरफ्तार

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!