यूपी में बदरंग होली: चार घटनाएं, 9 की मौत

लखनऊ। प्रदेश में होली का त्योहार बदरंग हो गया। चार घटनाओं में 9 लोगों की जान चली गयी। गोरखपुर , गोंडा, शाहजहाँ पुर, अमेठी में घटी घटनाओं में 9 लोगों की असमय जान गई।
गोंडा में डेहरास मार्ग स्थित रेशम फार्म के पास होली खेलने के दौरान नशे में धुत दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने हालत गम्भीर बताई गई है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाने पुरवा खरगू चांद पुर गांव के निवासी संजू सिंह, महेश सिंह, मोहित तिवारी, दूसरी बाइक पर गुलाम पुरवा गांव के निवासी सुरेंद्र तिवारी, करन पुर गांव के निवासी महादेव यादव और अमरीश तिवारी दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक के नीचे दबे लोगों को उठाया और कोतवाली देहात की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अमरीश तिवारी और महेश सिंह को मृत्यु घोषित कर दिए गए। वहीं चार लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। सभी नशे में धुत होकर होली खेल रहे थे। तेज रफ्तार होने की वजह से जबरदस्त टक्कर हो हुई।
वाराणसी में होली बीच फायरिंग हो गई। पांडेयपुर इलाके में नशे में धुत कुछ लोगों ने नाच रहे एक व्यक्ति बृजेश सिंह के ऊपर पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से बृजेश को तीन गोलियां उनके सीने में लगीं, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान गोली चलते ही पूरे पांडेयपुर और लालपुर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन इलाके को खाली कराया और रास्ते में जितने भी डीजे बज रहे थे उन सबको भी बंद कराया। पुलिस ने घायल हुए व्यक्ति बृजेश को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बृजेश लालपुर- पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में रहता है।
अमेठी में रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी।दोनों पक्षों से एक-एक लोगों की मौत हो गयी। कई घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाय गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान अखण्ड प्रताप सिंह (32) और शिवराज पासी (55) के रूप में हुई है। सूचना पर डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गए।
उधर शाहजहापुर में खेत से लौट रहे चाचा-भतीजा शब्बा खान व मोहम्मद उमर को रास्ते मे घेर कर कुछ लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी।
गोरखपुर के गुलहरिया थाना के जंगल नम्बर 1 में एक नशेड़ी बेटे ने शराब के पैसे के लिए अपने पिता का सिर ईंट से कूच कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम विद्या पासवान है। उधर मामूली विवाद में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में नसीम और सर्फ़राद की चाकू घोप कर हत्या कर दी गयी।

यह भी देखें  पनियरा में भाजपा हटाओ, महंगाई से बचाओ अभियान

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!