अपराध : गोली मार कर हत्या

देवरिया। रुद्रपुर के सेमरौना पुल से आगे डाला रोड पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की रात 10 बजे की है। बाइक सवार की बाई कनपटी पर गोली लगी थी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डाला गांव के रहने वाले दिनेश प्रसाद (50) बाइक से रुद्रपुर से अपने गांव जा रहे थे। सेमरौना पुल से आगे डाला मार्ग पर 500 मीटर पहुंचने के बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। गोली लगने से दिनेश सड़क पर गिरकर छटपटा रहे थे। गोली बाई कनपटी पर लगी है। घटना की सूचना किसी राहगीर ने 112 नंबर पर कॉल करके दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दिनेश को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिनेश की पहचान उनकी जेब में पड़े कागजात से की। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है

About Author

यह भी देखें  मऊ से मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मी की बाइक चोरी

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!