सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अंकित मिश्रा, लखनऊ । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने सहयोगी दल के साथ प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, जनुवादी पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह रहे मौजूद.
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डीएम को फोन कर रहे थे कि जहा जहा बीजेपी हारे वहां वोटिंग स्लो कराने को कहा गया.ईवीएम को लेके अखिलेश यादव का बड़ा बयान की एक ट्रक पकड़ा गया और 2 गाड़ियां भाग गई. ईवीएम ऐसे मूव नहीं कराई जा सकती है अगर ईवीएम मूव कराना हो तो प्रत्याशी को बताना पड़ेगा.जमीनी स्तर पर चुनाव बीजेपी के खिलाफ है मगर एग्जिट पोल परसेप्शन बनाने के लिए लाए गए है. अगर वोट दिया है तो वोट बचाने के लिए भी काम करे.
सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के बचाव के लिए ये किसी लड़ाई से कम नहीं और इस लड़ाई में सच्चे अधिकारी और पत्रकार सब आगे आएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए .जब तक काउंटिंग न हो जाए पूरी नजर रखें क्यूंकि लोकतंत्र के लिए बहुत खतरे का समय है.अखिलेश यादव ने कहा कि कोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा तो लेंगे क्यूंकि वाराणसी साउथ और अयोध्या जेसी सीट भी जीत रहे है समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी. इलेक्शन कमीशन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की आयोग में सभी यूपी के लोग और इलेक्शन कमीशन निष्पक्ष कार्यवाही करने का आग्रह किया.सपा लोकतंत्र बचाने का हर रास्ता अपनाएगी. एग्जिट पोल के विपरित समाजवादी गठबंधन 300 के करीब प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.एग्जिट पोल चोरी ढकने के लिए हैं और अगर एग्जिट पोल आ गया है तो बीजेपी ने मिठाई का ऑर्डर नहीं दिया अभी.हम बधाई भी लेंगे और मिठाई भी खिलाएंगे.
डीएम, कमिश्नर की मिलीभगत से गुंडे कलेक्ट्रेट पहुचे.10 मार्च को 10 बजे सपा का रुझान 400 सीटों का आएगा.
ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि बीजेपी को 3 साल पहले बता दिया था सत्ता से बेदखल करूंगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.