2022 चुनावी रण में योगी के तरकश में क्या है?
पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट……
बड़े बड़े वादों और कसमों के बीच की कशमकश के बाद सत्ता में बैठने वाले नेता अक्सर जनता के सामने परोसें वादों को भूल जाते हैं. और जब पांच साल बाद दुबारा चुनावी रण सजता है तब जनता के सामने जाने के साथ साथ उनकों मनाने का कठिन लक्ष्य पहाड़ की तरह खड़ा रहता है. ऐसे में जनता से दूरी बनाने वाले सताधारी नेताओं को जनता भी ऐसे धराशायी करती है, जैसे बारूद किसी ऊची इमारत को धराशायी करता है. बात करे उतर प्रदेश के चुनावी रण की तो उतर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस – भाजपा के साथ साथ क्षेत्रीय पार्टी बसपा और सपा को भी सरकार बनाने का मौका दिया है, लेकिन उतर प्रदेश में अपराध को लेकर किसी सरकार ने नहीं सोचा. जैसे जैसे समय गुजरता जा रहा था वैसे वैसे उतर प्रदेश में अपराध अपनी गति से बढता जा रहा था. जिसमें कही ना कही सरकार में बैठे नेताओं के सरंक्षण का अहम योगदान था. 2017 योगी सरकार आई और अपराधियों में खाकी के प्रति एक डर इस सरकार ने ना कि डालने का काम किया ब्लकि अपराध के अहम ग्राफ को भी नीचे करने का काम किया है. हालांकि एनसीबी के आंकड़ों के अनुसार उतर प्रदेश में अपराध के ग्राफ में कोई कमी नहीं आई, लेकिन बात करे धरातल की तो सैकड़ो अपराधियों के एनकाउंटर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कवायड जैसे अहम कदमों ने उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों से अपराधियों के भय को हटाने का काम किया है. एक समय था जब उतर प्रदेश को अपराधिक दृष्टि से देखते हुए अन्य राज्यों की जनता वंहा जाने से कतराते थे. लेकिन आज मध्य रात्रि भी निशंकोच यात्रा देश का हर आम आदमी उतर प्रदेश में कर रहा है. योगी सरकार अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल को जनता के समक्ष रख कर अपने काम के आधार पर वोट मांगती नजर आ रही है. तो दूसरी ओर विपक्ष योगी सरकार के पांच सालों के कार्यो पर तंज़ कसते हुए जनता को अपनी और आकर्षित करने का काम कर रहे हैं. आईए जानते हैं योगी सरकार 2022 के चुनावी रण में अपने किन कामों को लेकर जनता के सामने जा रहे हैं..
आखिर क्या है मुद्दा वोटरों से वोट मागने का
भाजपा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की लगातार कोशिश कर रही है और यही कारण है कि पार्टी की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि मोदी और योगी सरकार की ही बदौलत राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है जिसका भाजपा लगातार दावा करते थी।
– कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर रही है। भाजपा का दावा है कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से 5 साल तक चुस्त-दुरुस्त रही और कोई भी दंगा नहीं हुआ है।
– योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। प्रदेश में जिस किसी ने भी अपराध किया है चाहे वह किसी जाति, मजहब या क्षेत्र या फिर राजनीतिक दल कर रहा हो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की गई है।
योगी सरकार का दावा है कि 5 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश से माफिया राज और गुंडाराज खत्म हुआ है। माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति पर बुलडोजर चलाए गए हैं जबकि 1800 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां ध्वस्त भी की गई हैं।
– भाजपा का दावा है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द भी बना रहा। सरकार को किसी भी त्यौहार के वक्त कर्फ्यू और सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी। राज्य में कांवर यात्रा भी सुचारू ढंग से हुआ जबकि कुंभ का आयोजन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल रहा।
– महिला सशक्तिकरण को लेकर भी योगी सरकार के अपने दावे हैं। भाजपा का कहना है कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ राज्य की योजनाओं का लाभ हो रहा है।
– योगी सरकार का दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके सरकार ने राज्य के 45 लाख गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराई है। लोगों के बेहतर जीवन के लिए राज्य में दो करोड़ 61 लाख निशुल्क शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश के गरीबों को लगभग 1 करोड़ 70 लाख रसोई गैस कनेक्शन भी निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। योगी सरकार की ओर से गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
भाजपा
– योगी सरकार का दावा है कि कोरोना वायरस की तीनों लहर में राज्य में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट का फार्मूला जबरदस्त रहा। इसे हर तरफ से वाहवाही मिली है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से लौटे श्रमिकों को राज्य में बिना किसी भेदभाव के रोजगार भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था भी राज्य में दुरुस्त हुई है।
– योगी सरकार का दावा है कि हर घर बिजली पहुंचाई गई है। पहले की सरकारें कई क्षेत्रों में 5 से 10 घंटे भी बिजली नहीं दे पाती थी। लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में 18 से 22 घंटे बिजली लगातार रहती है।
– किसानों को लेकर योगी सरकार के भी अपने दावे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनके सरकार ने दूसरी पार्टियों की सरकारों के मुकाबले किसानों के लिए बेहतर काम किए है। गन्ना मूल्य भी बढ़ाए गए है। गन्ना के भुगतानों में भी तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा सिंचाई के लिए बिजली सस्ते दामों पर दिए जा रहे हैं। फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है।
– योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनकी सरकार में राज्य की सड़क व्यवस्था रखी हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लाखों लोगों को फायदा होगा। योगी सरकार में गांवों को कनेक्टिविटी मिली है। गांव तक सड़कें पक्की बनाई गई है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे भी बनाई जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं।
योगी सरकार का दावा है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था उत्तम हुई है। नकल माफियाओं पर कार्रवाई की गई है। बिना किसी भेदभाव के 4.50 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। महिला हो या पुरुष सभी की बहाली पुलिस में हुई है।