पासी स्वाभिमान एकता सम्मेलन 25 को

गोरखपुर| महाराजा बिजली पासी का जयंती और विशाल पासी स्वाभिमान एकता सम्मेलन 25 को फुटहवा ईनार में मनाया जाएगा।
विशाल पासी स्वाभिमान एकता सम्मेलन स्व.ओम प्रकाश पासवान के स्मृति व अखिल भारतीय पासी समाज महासंघ एवं अखिल भारतीय एकीकृत पासी सभा के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिसंबर को दिन में 10 बजे फुटहवा ईनार चौराहा,चौरी चौरा में महाराजा बिजली पासी का जयंती मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक माधो पासवान, से.नि. जज ओमप्रकाश पासवान, ई.हरेराम सरोज व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान होंगे। यह जानकारी संयुक्त रूप से अखिल भारतीय पासी समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष राम अवध पासी और अखिल भारतीय एकीकृत पासी सभा के जिलाध्यक्ष भोलानाथ पासी ने दी और पासी समाज से अपील किए कि आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जयंती को सफल बनावे ।

About Author

यह भी देखें  रोडवेज जनता का विश्वास, इसे आगे ले जाने के लिये कर्मचारी तय करें स्वयं की जिम्मेदारी- आनन्द कुमार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!