देवरिया: रद्द हुआ अमित शाह का कार्यक्रम, मायूस हुए टिकट के दावेदार

देवरिया | भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन विश्‍वास यात्रा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से अंतिम समय पर निरस्त कर दिया गया। हालाकिं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने का सरकारी प्रोटोकॉल जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को मिला है और वे हेलीकॉप्टर से सलेमपुर में जन विश्‍वास यात्रा में शामिल होगें ।

भाजपा की जन विश्‍वास यात्रा गुरुवार को देवरिया में प्रवेश की और टिकट के सभी उम्मीदवारों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। हर कोई अपने को बीस साबित करने में लगा हुआ था लेकिन जैसे ही अमित शाह का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली, उम्मीदवारों के चेहरे उतर गए।

About Author

यह भी देखें  निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के 38 और सभासद पद के 117 नामांकन पत्र लिए गये वापस

Leave a Reply

error: Content is protected !!