उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का श्री गणेश, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निकली यूपी दौरे पर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर निकल चुकी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के अलावा 37 पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है की हम वचन निभाएंगे नाम से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ नाम से 12 हजार किमी चलेगी। यात्रा बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों से होते हुए तहसील और जिला मुख्यालय से होकर गुजरेगी।


गुरुवार को लखनऊ पहुची प्रियंका गांधी एक हफ्ते यूपी में रहेंगी। आज सुबह 10 बजे लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पहुंचीं और सबसे पहले भारत रत्न स्व. गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बता दें कि कांग्रेस यूपी में तीन दशक से सत्ता से बाहर है। यूपी में 1989 में नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। प्रियंका गांधी इस कमी को खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं वहीँ साथी पुरे कार्यकर्ताओं में भी जोश भर रहीं हैं ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!