लार में आरएसएस की तिरंगा यात्रा निकली

19 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक अमृत महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लार के पिपरा स्थित रमावती देवी स्कूल में आर एस एस का अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ।आजादी का अमृत महोत्सव के महत्व को समझाते हुए करुणेश जी ने कहा कि देश को आजाद करने में जिन शहीदों ने अपनी शहादत दी क्या उनके नाम पर कहीं कोई सड़क, संस्थान है। हमारा उद्देश्य है कि सभी शहीदों को नमन कर उनकी कुर्बानी को याद करें, उन्हें श्रद्धांजलि दें।भारत माता के चित्र पर मालार्पण व दीप प्रज्वलन के बाद,उठो जवानों हम भारत के स्वाभिमान है…..।

गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अजय ने स्वतंत्रता का वास्तविक व विस्तृत अर्थ समझाया। 45 हजार लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हाइड्रिल तिराहे पर शहीद हरेराम सिंह व धवरिया मोड़ पर शहीद संजय सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह प्रान्त प्रचारक अजय जी, जिला प्रचारक अखिलेश्वर जी, संयोजक रामनाथ जी, जिला कार्यवाह करुणेश जी, खण्ड कार्यवाह दानवीर जी, शत्रुघ्न तिवारी जी, हरिप्रकाश जी, संतोष तिवारी, विष्णु प्रताप तिवारी, नितिन मिश्रा, श्याम प्रकाश सिंह, दिनेश कसेरा, नर्वदेश्वर पाण्डेय, विवेक, सूर्य प्रकाश, राजन सिंह, अखिलेश दुबे, धनन्जय तिवारी, वीरेन्द्र जी, सर्वेश जी, अभिषेक जी, संजय वर्मा, बृजेश कुशवाहा, अमित सिंह, बलबीर सिंह , अरुण सिंह, धीरज सिंह, कमलेश तिवारी, जगदीश यादव सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!