सोशल मीडिया पर मोदी और योगी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा युवक को महँगा, भेजा गया जेल

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराने की दी नसीहत
  • फेसबुक पोस्ट के जरिए युवक तक पहुंची पुलिस

देवेंद्र पुरोहित, देवरिया |  फेसबुक पोस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया । शख्स को पुलिस ने आईटी एक्ट और शांतिभंग में चालान कर न्यायालय मे पेश किया जहाँ से आरोपित को दो सप्ताह के लिए जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली पोखरभिंडा गांव निवासी हुसैन खां उर्फ शमशाद ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। मामले को गंभीरता से लेते सीएम के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी कार्यालय को यह जानकारी दी थी । इस पर स्थानीय पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से हुसैन खां को कोतवाल अनुज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने पोखरभिंडा गांव में दबिश देकर  गिरफ्तार कर लिया । कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को न्यायालय ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ सीएम के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर बताया है कि अपशब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस से कार्रवाई कराएं।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!