23 को निकलेगी अमृत महोत्सव की तिरंगा शोभा यात्रा

  • 23 को निकलेगी अमृत महोत्सव की तिरंगा शोभा यात्रा
  • आर एस एस कार्यकर्ताओं ने जमाया लार में डेरा
जिला कार्यवाह, आर एस एस करुणेश सिंह

लार। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव हेतु लार में एक भव्य तिरंगा शोभायात्रा 23 नवंबर को निकलनी है। यह यात्रा लार कस्बे के पिपरा चौराहे के रमावती धर्मनाथ इंटर कॉलेज से हाइडिल तिराहे पर स्थित शहीद हरेराम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत रामजानकी मार्ग से होकर चनुकी मोड़ पहुंचेगी। जहाँ भारतमाता की आरती करके मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड लखु मोड़ के रास्ते थाना गेट के समीप स्थित शहीद संजय सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समाप्त होगी। इस यात्रा में 151मीटर लम्बी तिरंगा के अलावा भारत माता की झांकी भी रहेगी। शोभायात्रा 23 नवम्बर की सुबह 11 बजे से शुरू होगी। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह करुणेश ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। प्रमुख रूप से खण्ड कार्यवाह लार दानवीर सिंह, रामनाथ यादव, नितिन मिश्रा, श्याम प्रकाश, संतोष तिवारी, विष्णु प्रसाद तिवारी, हरि प्रकाश तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी, विवेक बरनवाल, प्रमोद त्रिगुनायत, दिनेश कसेरा व नर्वदेश्वर पांडेय मौजूद रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!