शिकायत के बाद कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा किया गया फसल का सर्वे

 लार , देवरिया । योगी सरकार द्वारा बाढ़ एवं बारिश से क्षतिग्रस्त हुए धान की फसल का मुआवजा लार क्षेत्र के किसानों को जब नहीं मिला तो कुछ किसानों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर की जिसके फलस्वरूप कानूनगो और लेखपाल संबंधित किसानों के फसल का सर्वे करने देर शाम तक ग्राम सभा कौसड़ पहुंचे।मनोरंजन सिंह पुत्र यमुना सिंह, बच्चा सिंह पुत्र शिव नगीना सिंह,उदय मणि पांडे पुत्र संत्यंजय पांडे के गिरी एवं 70% से अधिक नष्ट हो गई धान की फसल का आंखों देखा सर्वे किया गया और यह आश्वासन दिया गया कि इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी जिससे संबंधित किसानों का उचित मुआवजा मिल सकेगा। कानूनगो श्री प्रकाश यादव ने कहा कि यह कार्य पूर्व लेखपाल द्वारा यदि 30 अक्टूबर तक कर दिया गया होता तो संबंधित किसानों को उचित मुआवजा मिल गया होता लेकिन यह उक्त लेखपाल द्वारा अपने कार्य में घोर लापरवाही है जिसका खामियाजा पीड़ित किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!