भाटपाररानी एसडीएम द्वारा दुर्व्यवहार से नाराज पत्रकारों ने दिया धरना

एम के पाण्डेय ‘निल्को’ | देवरिया के भाटपार रानी में शनिवार को तहसील दिवस पर समाचार कवरेज करने गये एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ एसडीएम द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार एन डी देहाती के नेतृत्व में भाटपाररानी तहसील के गेट पर धरना दिया। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन भी दिया। जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एक समाचार पत्र के तहसील प्रभारी को अपमानजनक तरीके से एसडीएम संजीव उपाध्याय उन्हें कुर्सी से उठा दिया।।इस पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार विपुल कुमार तिवारी द्वारा एतराज जताया गया तो सी आर ओ अमृत लाल बिंद की मौजूदगी में एसडीएम  द्वारा उनके  साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया गया तथा जेल भेजने की धमकी तक दे डाली । इससे नाराज तहसील के अन्य पत्रकार भी थोड़ी देर में पहुंच गए और नाराज पत्रकारों ने तहसील गेट पर ही धरने पर बैठ गए और जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन भी दिया। पत्रकारों ने घटना की जांच कर एस डी एम भाटपाररानी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है । इस दौरान कमलेश वर्मा, कमल पटेल, मोहित शुक्ला ,पुनीत पांडे, शोएब अहमद ,राघवेंद्र पांडे, पॉपुलर खान ,वीरेंद्र पांडे ,पवन गोप ,अनिरुद्ध , चंदन गुप्ता ,रामनाथ विद्रोही ,अनिल पांडे आदि अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!