सगी बहनों का अपहरण! आरोपी पुलिस हिरासत में

 

देवरिया। खामपार थाने की पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि हिरासत में लिया गया युवक सगी पड़ोसी राज्य की सीमावर्ती एक गाँव की सगी बहनों को बहला फुसला कर भगा ले गया है।

खामपार थाना क्षेत्र के विहार सीमावर्ती क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें सोमवार को स्कूल से लापता हो गयी। देर शाम तक परिजनों ने घर पर इंतजार किया। लेकिन दोनों लड़कियां घर नही लौटी तो स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर गायब कराने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस ने नामजद युवक को गिरफ्तार कर थाना में लाकर पूछ-ताछ में जुट गयी है । मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें एक साथ सोमवार को रोज की भांति विद्यालय के लिए निकली लेकिन गांव की अन्य लड़कियां घर वापस हो गयी लेकिन इन दोनों बहनों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजवीन करने के पश्चात चौराहे के एक दुकानदार की संलिप्तता बताते हुए नामजद तहरीर स्थानीय पुलिस को दी है। बताया जाता है कि दोनों बहने इण्टर कालेज की छात्रा थी। जिसके आधार पर खामपार पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर दोनों बहनों की सुराग लगाने में जुट गयी है।
इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष खामपार विपिन मलिक ने बताया कि दोनों बहनों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना से पर्दा उठ जायेगा।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!