हनुमान जी की उपासना से सारे कष्ट और क्लेश दूर होते हैं – अखिलेश शांडिल्य

बैतालपुर, (देवरिया) | बिहार के मधुबनी स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय के निवास स्थान सिरजम स्थित शुभ आश्रम हनुमानगढ़ी मैं आज तीसरे दिन हनुमान जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज देवरिया शिवेंद्र मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने सिविल जज देवरिया शिवेंद्र मिश्र ने श्रोताओं से कहा कि देवरिया देवर्षि देवराहा बाबा के बाद चुटकी बाबाजी के नाम से प्रसिद्ध है उनकी कृपा से ही यह कार्यक्रम दशकों से अनवरत चल रहा है। गत वर्ष कोरोना महामारी का दंश झेल रहे क्षेत्रवासियों ने दो गज दूरी और मास्क का पालन करते हुए तारतम्य  भंग नहीं होने दिया और इस वर्ष भी पूरी सावधानी से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके लिए ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, वक्ता और श्रोता बधाई के पात्र हैं । अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि ख्याति प्राप्त विद्वानों द्वारा ओजस्वी वाणी से ज्ञान प्राप्त हो रहा हैं उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए तभी इस आयोजन की सार्थकता मणि जायेगी।

मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य ने कहा कि मंगल को जन्मे मंगलकारी हनुमान के अद्भुत और चमत्कारी बारह नामों के जाप से आपके सारे कष्ट, रोग, पीड़ा और संकट खुद ब खुद नष्ट हो जाते हैं  और जीवन में सब मंगलमय होता हैं। हनुमान जी सर्वशक्तिमान हैं और उनकी प्रसन्नता राम नाम में ही है। उनकी आज्ञा के बिना श्री रामजी के दर्शन हो ही नहीं सकते।

इस अवसर पर कथा व्यास पंडित रमाशंकर पांडे गाजीपुर , सुश्री प्रिया प्रियदर्शनी छपरा , पंडित हेमंत तिवारी चौरीचौरा, पंडित अनिल शास्त्री जौनपुर आदि पधारे हुए हैं तथा पंडित घनश्याम मणि, मधुसूदन पांडे, अरविंद मणि, यशवंत मणि, नरहरी जी महाराज, यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव सिंघम, सत्या पाठक, सहित अद्वैत शांडिल्य संचालक के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी देखें  डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारियों के दृष्टिगत की बैठक

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!