297 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला स्मार्टफोन

  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी सदैव सजग रहते हैं – श्री सूर्य प्रताप शाही 

प्रद्युमन यादव, देवरिया |बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे मोबाइल फोन वितरण के क्रम में शनिवार को विधानसभा पथरदेवा के तरकुलवा विकासखंड की 116 हुआ पथरदेवा विकासखंड की 181 अर्थात कुल 297 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन प्रदान किए गए।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी को सदैव सजग रहते हैं। प्रदेश सरकार के गठन के बाद ही 15 सौ रुपए आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में वृद्धि की थी और अभी हाल ही में 15 सौ रुपए का परफारमेंस बेस्ड वृद्धि किया है।कृषि मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल मिलने से उन को होने वाली रिपोर्टिंग में आने वाली सहायता के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकत्रियों को शुभकामना दी व कोरोना का व शासन द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराए गए उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के साथ सीपी सिंह, नवीन शाही, संजीव धर द्विवेदी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने सर्वप्रथम यह अवगत कराया कि दिनांक 28 सितंबर 2021 को विकास भवन के सभागार में मोबाइल वितरण के बाद आज पथरदेवा विकासखंड वह तरकुलवा विकासखंड की कार्यकत्रियों को मोबाइल उपलब्ध कराया गया है। शीघ्र ही इसी प्रकार के कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में होंगे और सभी कार्यकत्रियों को मोबाइल वितरण किए जाएंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र सिंह, कौशल किशोर सिंह, दयाराम, रिचा पांडे, विश्व दीपक पांडे,सुषमा दुबे व अपर सांख्यिकी अधिकारी अवधेश सिंह उपस्थित रहे।

यह भी देखें  स्टैंड वसूल रहे दलित युवक को दबंगों ने पीटा, तीन हिरासत में

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!