मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
देवरिया। गौरी बाजार ब्लाक पर आयोजित गरीब कल्याण मेला में बैनर पर पोस्टर लगाने के विवाद में मंत्री जय प्रकाश निशाद के पुत्र विश्वविजय निषाद ने गौरीबाजार ब्लाक के प्रभारी बीडीओ परियोजना निदेशक संजय पांडेय की पिटाई कर दी थी। उनके समर्थकों ने कुर्सी फेंकी। अफरा-तफरी के चलते मेले का आयोजन नहीं हो सका।
इस मामले में पहले संजय पांडे परियोजना निदेशक ने राज्यमन्त्री के बेटे सहित कई लोगों पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कराया। उसके बाद गौरीबाजार की प्रमुख और मंत्री की पुत्रबधू अनिता निषाद ने पीडी सहित कई कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया। शनिवार को हुए इस घटनाक्रम के बाद रविवार की शाम कर्मचारी लामबंद हो गए। कर्मचारियों का कहना था कि सत्ता का दुरुपयोग कर ब्लाक प्रमुख की ओर से झूठा मुकदमा लिखाया गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो उस दिन चले उसमें साफ दिख रहा है कि मारपीट कौन कर रहा है। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने ब्लॉक से लगायत जिला मुख्यालय तक काला फीता बांधकर विश्वविजय निषाद के गिरफ्तारी की मांग की। भलुुुअनी ब्लाक पर करमचरियों ने प्रदर्स्शन कर अपना विरोध जताया।