विज्ञापन पर घिरी योगी सरकार, लोग खूब कर रहे ट्रोल

  • योगी के विज्ञापन में लगी कोलकाता के फ्लाईओवर की फोटो
  • विवाद बढ़ने पर अखबार ने विज्ञापन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया

योगी आदित्यनाथ की सरकार का विज्ञापन एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। इस बार अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित विज्ञापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीरें लगा कर विकास बताया जा रहा हैं। फ़िलहाल विपक्ष और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार को ट्रोल किया जा रहा हैं। हालाकिं अंग्रेजी अखबार ने गलती मानते हुए विज्ञापन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया हैं।

इस विज्ञापन को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तस्वीर शेयर करते हुए लिख रहें हैं कि, ‘ऐसा विकास न सुना होगा न देखा होगा। कलकत्ता का फ्लाईओवर खींचकर लखनऊ ले आए हमारे CM आदित्यनाथ जी। भले ही विज्ञापन में ले आए लेकिन लाए तो।’

समाजवादी पार्टी ने भी तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा हैं। लिखा है कि, ‘मुख्यमंत्री के झूठ की फिर खुल गई पोल! विज्ञापनों में जनता का पैसा पानी की तरह बहाने वालों के पास दिखाने के लिए अपना किया कोई काम नहीं, तो कोलकाता में हुए निर्माण की तस्वीर छाप कर जनता को कर रहे गुमराह, शर्मनाक! यह है झूठ बोलने में नंबर 1 भाजपा सरकार। जिसके “दिन है बचे चार”!’

 

यह भी देखें  राज्यपाल ने विधानसभा में दिया अभिभाषण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!