लार में प्रमुख अनुभा सिंह ने 110 लाभार्थियों को सौपीं आवास की चाबी

  • भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने कहा-2022 में 300 से अधिक सीटों पर जीतेंगे

लार। बुधवार को लार ब्लाक के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत समारोह आयोजित कर 110 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। लार की प्रमुख अनुभा सिंह ने आवास की चाबी लाभार्थियों को दी।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय के भाजपा नेता व लार प्रमुख अनुभा सिंह के पति अमित कुमार सिंह बबलू ने कहा कि यूपी में आज पीएम और सीएम आवास योजना के 5 लाख 51 हज़ार लाभार्थियों को उनके अपने आशियाने की चाबी मिली है। इस क्रम में लार विकास खण्ड के 110 लाभार्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गाव के हर गरीब का ध्यान रखती है। भाजपा का संकल्प है कि आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे । उत्तर प्रदेश में भाजपा अपनी काम की बदौलत आगामी विधान सभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतेगी।
इस अवसर पर बीडीओ अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी एडीओ पंचायत जयप्रकाश जयसवाल, राम नारायण यादव, जिन्नत आजमी, वैभव सिंह, प्रीति सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, नागेंद्र यादव, राधेश्याम कुशवाहा, संजय कुशवाहाआदि उपस्थित रहे।


About Author

यह भी देखें  भोजपुरी व्यंग्य: गोधन बाबा कूटल जइहें, रडुहन के तिलकहरू अइहें

Leave a Reply

error: Content is protected !!