जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुलेगा गोविंद देव जी मंदिर, वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था
-
इस बार भी भक्तों को दर्शन नहीं देगें गोविंद देव जी
-
जन्माष्टमी पर कल से तीन दिन तक गोविंद देवजी मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा
निलेश पाण्डेय, जयपुर | कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रबंधन ने आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर को भक्तों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालाकिं जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में विधि विधान से गोविंद देव जी की तमाम झांकियां सजेंगी, पूजा-पाठ होंगे और अगले दिन नन्दोत्सव भी मनाया जायेगा, लेकिन भक्तगण भाग नहीं ले सकेंगे। मंदिर के दरवाजे 29 से 31 अगस्त तक आमजन के लिए बंद रहेंगे। गोविंद देव जी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए ऑनलाइन झांकियों के दर्शन की व्यवस्था रहेगी साथ ही वर्चुअल दर्शन भी भक्त कर सकते है।
जन्माष्टमी पर ये रहेगा झांकियों का समय
झांकी समय
मंगला सुबह 5 से 5.15 बजे तक
धूप सुबह 7.45 से 9 बजे तक
शृंगार सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक
राजभोग सुबह 11 बजे स 11.30 बजे तक
ग्वाल शाम 5 बजे से 5.30 बजे तक
संध्या शाम 6 बजे से 7 बजे तक
शयन रात 8 बजे से 8.15 बजे तक
तिथि पूजा व जन्माभिषेक रात 12 बजे से 12.30 बजे तक