शेयर बाजार : सेंसेक्स 187 अंक गिरकर 60,858 पर बंद, निफ्टी 57 अंक टूटा
एम के पाण्डेय निल्को, जयपुर | भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार 19 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। दोनों ही सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 187 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ वहीं निफ्टी 57 अंक की गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स एक बार फिर 61000 से नीचे 60858 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 18107 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के टॉप-30 में 10 शेयर तेजी के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। पावरग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही वहीँ रिजल्ट के बाद एशियन पेंट्स में 3 फीसदी की कमजोरी रही और यह आज का टॉप लूजर रहा। टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक में भी कमजोरी दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 81.36 पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो और हांगकांग के शेयर बाजारों में गिरावट हुई, जबकि सोल और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।