विवादित टिप्पणी : ब्राह्मणों ने बुद्धि का ठेका ले रखा है क्या? – शांति धारीवाल

राजस्थान के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शांति धारीवाल अलवर के आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान में हुए कार्यक्रम में कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट के रिजल्ट की जाति के आधार पर तुलना करते हुए ब्राह्मणों पर टिप्प्णी कर रहे हैं। वीडियो में धारीवाल कह रहे हैं कि मैं ब्राह्मणों से कहता हूं, तुमने यार बुद्धि का ठेका ले रखा है। मेरे यहां कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उनका जो रिजल्ट आता है, उसमें 100 में से 70 बनिया कैसे आते हैं? तुम लोग कैसे पीछे रह जाते हो? इसका जवाब नहीं है उनके पास। आप उठाकर देख लेना कभी भी। कोटा के इंस्टीट्यूट का जब रिजल्ट आता है तो उसमें जिंदल मिलेगा, जैन मिलेगा या अग्रवाल मिलेगा। इस तरह के नाम मिलेंगे आपको।



इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कई संगठनों ने ऐतराज जताया है। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धारीवाल के जयपुर स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने धारीवाल से माफी मांगने की मांग की। धारीवाल से मुलाकात नहीं होने पर प्रदर्शनकारी अपना ज्ञापन उनके आवास के बाहर चिपका दिया। कोटा में भी विभिन्न संगठनों ने विरोध करते हुए कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री के माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज होगा।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!