मशहूर शायर मुनव्वर राना का बेटा और असलहों का शौक़ीन तबरेज राना गिरफ्तार, यह है आरोप

मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर फायरिंग के मामले का रायबरेली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि तबरेज ने बड़ी साजिश के तहत खुद पर फायरिंग करवाई थी। संपत्ति के विवाद में चाचाओं को फंसाने के लिए तबरेज ने ही साजिश रची थी। फ़िलहाल पुलिस ने मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने लखनऊ स्थित आवास से तबरेज राना को दबोचा। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी तबरेज ने अदालत में सरेंडर नहीं किया था। पुलिस के पहुंचने पर उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया गया। इस मामले में शूटर, साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज चुकी है।


दरअसल, मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने रायबरेली में 18 बिस्वा विवादित जमीन बेची थी। इसकी जानकारी होने पर चाचा राफे राना ने निबंधन कार्यालय में आपत्ति करके दाखिल खारिज रोकवा दी थी। इस मामले में परिवार के लोग परेशानी न खड़ी करें, इसलिए तबरेज ने यह साजिश रची। बीते सोमवार की शाम करीब 6 बजे तबरेज पर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला चौराहे के निकट जानलेवा हमला हुआ था। बाइक सवार दो शूटरों ने उसकी कार पर दो बार फायर किया था। इसके जवाब में तबरेज ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चलाईं, लेकिन हमलावर भाग निकले थे। खुद पर हमले की साजिश रचने वाला तबरेज राना आगामी विधानसभा चुनाव तिलोई सीट से लड़ना चाहता था। पिता की तरह सुर्खियां बटोरने और परिवार के लोगों को फंसाकर शांत कराने के मकसद से ही उसे यह करतूत सूझी। पुलिस का कहना है कि तिलोई से चुनाव लड़ने, मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरने और चाचाओं को फंसा कर शांत करके उनके हिस्से की रकम हड़पने की तबरेज की मंशा पूरी नहीं हो सकी थी।

यह भी देखें  पहले कोरोनावायरस और अब चक्रवाती तूफान अम्फान : तबाही के आगे इंसान लाचार



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!