कादीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप

कादीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर-बाहर मिले पति-पत्नी के शव

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, एक शव घर के अंदर मिला, जबकि दूसरा शव घर के बाहर पड़ा मिला। मृतक पति की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है, जो कंपोजिट विद्यालय खनुहट में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। वारदात के पीछे क्या वजह रही और हत्या किसने की, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही डबल मर्डर की घटना का खुलासा करेगी।

एक ही परिवार के पति-पत्नी की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!