लार में RO लगाने में गड़बड़झाला, बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

लार। स्थानीय विकास खण्ड में दबंग सिक्रेट्रियों का हाल यह है कि वे खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी नहीं देते। गत 12 अगस्त को लार के बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी स्वतंत्र कुमार यादव से 7 गावों में नियम विरुद्ध लगे 11 आर ओ मशीन से सम्बंधित स्पष्टीकरण मांगा लेकिन आज तक उक्त ग्राम विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया।

ब्लाक के सूत्र बताते हैं कि सिकरेट्री स्वतंत्र कुमार यादव ने अपने हल्के के सात गावों में 11 आर ओ मशीन लगवाया। आरोप तो यहाँ तक है कि कई आर ओ मशीन लगी ही नहीं और पैसे का भुगतान हो गया। आरोपी सिकरेट्री स्वतंत्र कुमार यादव अपना स्थानांतरण भाटपार रानी ब्लाक में करा लिए हैं। पूर्व बीडीओ लार ओम प्रकाश प्रजापति ने पत्र जारी कर आरोपी सिकरेट्री से स्पष्टीकरण मांगा है।



ग्राम विकास अधिकारी स्वतंत्र कुमार यादव ने अजना में दो, बभनौली पांडेय में एक, धमौली में दो, हरखौली में एक, नेमा में दो, परडी गजराज में दो और मठ अमौना में एक आर ओ लगवाया है। लार के  पूर्व बीडीओ के अनुसार आर ओ मशीन नियम विरुद्ध लगी है।  इस संबंध में  अब देखना होगा कि मौजूदा बीडीओ लार अशोक कुमार पांडेय क्या कार्रवाई करते हैं।

About Author

यह भी देखें  तकिया में पहलवानों के अलावा समाजसेवियों का भी जमघट

Leave a Reply

error: Content is protected !!