नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, लंबे समय से चल रहें थे बीमार
उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहें कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी विशाल था। अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल पद को भी बखूबी से निभाया उसके बाद लखनऊ वापिस आकार बीजेपी की सदस्यता ले ली थी ।