देवरिया में बसपा ब्राहम्ण भाई चारा के जिला संयोजक ने दिया इस्तीफा

 

  • ब्राह्मण विरोधी पार्टी हो गयी है बसपा: प्रियेश त्रिपाठी

देवरिया। बसपा के ब्राह्मण भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक पंडित प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने पद और पार्टी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।आज दोपहर 2 बजे पार्टी के दर्जन भर सदस्यों के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती को सम्बोधित करते हुए पार्टी कार्यालय लखनऊ भेज दिया । भेजे गए पत्र में उन्होंने जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार और मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने लिखा है बसपा में अब ब्राह्मणों का कोई सम्मान नही रहा ।मेरे पिता स्वर्गीय लोकनाथ त्रिपाठी पार्टी के स्थापना समय से लेकर मरते समय तक बसपा में रहे लेकिन पंचायत चुनाव में मेरे माता का टिकट काट कर , जिलाध्यक्ष नितीश कुमार और मुख्यसेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने उसे लाखो रुपय में पूंजीपतियों को बेच दिया। परिणाम यह हुआ कि पूंजीपति बसपा कंडीडेट को मात्र 1520 वोट मिले। जमानत भी जब्त हो गयी। मेरी माँ शैल त्रिपाठी जो निर्दल लड़ीं बसपा कंडीडेट से डेढ़ गुना अधिक वोट पाईं। बसपा यदि मेरी माँ को टिकट दी होती तो आज बसपा का जिला पंचायत सदस्य रहता।

पार्टी अब पूंजीपतियों की पार्टी बन के रह गयी है।बसपा जो ब्राह्मणों को सम्मेलन कर रही है सब ढकोसला है ब्राह्मणों का सम्मान अब कभी भी बसपा में सुरक्षित नही है ।जब चुनाव का दौर आता है तो इसे ब्राह्मण की याद आती है ।इस्तीफा देने वालो में पूर्व प्राधन शैल देवी ,अविनाश कुमार पांडेय ,सुनील पांडेय ,लोकेश तिवारी ,कुंदन मिश्रा ,सचिन शर्मा,अश्वनी कुमार ,हर्षित तिवारी ,निखिल तिवारी ,संतोष यादव इत्यादि सदस्यों ने इस्तीफा दिया ।

यह भी देखें  बनकटा पुलिस ने पकड़ी 87 हजार की देसी शराब, एक गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!