मनाही के बावजूद रखा ताजिया, बजा तासा, दो हिरासत में

भले ही उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर खत्म हो चुकी हो एवं जन-जीवन पूर्णतः सामान्य हो चुका हो, किन्तु सावधानी रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी को समानता के चश्मे से देख रहें हैं। पहले कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया और अब मुहर्रम पर भी सार्वजनिक आयोजनों पर सख्ती दिखाई है। सीएम योगी का निर्देश है कि मुहर्रम भी शांतिप्रिय तरीके से ही मनाया जाए। सीएम के आदेशों का पालन करते हुए प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी पुलिस अधीक्षकों को मुहर्रम के लिए विशेष गाइडलाइंस जारी कर दी है।

देवरिया। जिले में बीती रात मनाही के बावजूद ताजिया रखी गयी। जुलूस निकाला। तासा बजे। रामपुर कारखाना और लार में सरकारी आदेश के बाद हुए इन प्रदर्शनों पर पुलिस सख्त हुई। लार के राम नगर में ताजिया रखकर तासा बजाने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और तासा बन्द कराया। उधर रामपुर कारखाना कस्बे के मस्जिद वार्ड में गुरुवार की देर रात जुलूस निकालने से मना करने पर थानेदार से कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस वार्ड के सभासद को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगी तो लोग आक्रोशित हो गए। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें जबरन छुड़ा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँची हुई हैं।

सवाल खड़े हो रहे कि जब पीस कमेटी की बैठक बुलाकर पुलिस ने सरकार के निर्देशों को बता दिया था तो फिर इस प्रकार का कार्य नहीं करना चाहिए था। बहर हाल पुलिस की नजर दोनों घटनाओं पर थी और पुलिस ने त्वरित एक्सन भी लिया।

यह भी देखें  भीखम छपरा हत्याकांड: हत्या के बाद खुली पुलिस की लापरवाही की परत, SHO समेत चार निलंबित

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!