1 अगस्त से बैंक-एटीएम के बदल जाएंगे नियम, बड़े बदलावों से बढ़ेगा आमजन का जेब खर्च
एक अगस्त से देशभर में कई बदलाव होने वाले हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि इन बदलावों की जानकारी पहले ही अपने पास रखें। 1 अगस्त से बैंक से होने वाले लेन-देन रविवार और छुट्टियों के दिन भी हो सकेंगे। इसके अलावा अब ATM से पैसे निकालने के लिए आपको ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। हम आपको ऐसे बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पड़ेगा।
- बैंकिंग, टैक्स, डाकघर और किचन से जुड़ी जरुरतों में अहम बदलाव
- आरबीआई की मंजूरी के बाद अब निजी बैंक भी पहली तारीख से बढ़ाएंगे शुल्क
- बैंक ATM से लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये
- रसोई गैस की कीमतें भी ऑयल कंपनियां नए सिरे से करेंगी निर्धारित
- ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह में सभी दिन अपनी सेवाएं चालू रखेंगे
- होम ब्रांड के अलावा निकाल सकेंगे अधिकतम 25 हजार रुपये
- 25 चेक फ्री इसके बाद हर 10 चेक्स के लिए 20 रुपये का शुल्क
- डाक विभाग घर बैंठे बैंक सुविधा के लिए 20 रुपये और जीएसटी चार्ज करेगा
- सेल्फ असेस्मेंट बकाया होने पर 1 अगस्त से लगेगा जुर्माना
- गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए शुल्क पांच रुपये से बढ़ाकर छह रुपये किया
- अब होम ब्रांच से एक बार में मुफ्त निकाल सकेंगे एक लाख रुपये
- 1 लाख से अधिक पैसे निकालने पर 1000 रुपये पर 5 रुपये लगेगा शुल्क