कॉलेज ने की नर्सिंग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, पुलिस से हुई शिकायत

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के बैकुण्ठपुर में स्थित एक नर्सिग पैरामेडिकल कालेज की छात्राओं ने रविवार को कालेज के प्रबन्धन के खिलाफ छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। छात्रा शशि कला,संध्या भारती,सभ्या गुप्ता,श्रुति,कुसुम लता,काजल गुप्ता तथा अन्य का आरोप है कि नर्सिग पैरा मेडिकल कालेज बैकुण्ठपुर अब्दुल कलाम ग्रुप आफ एजुकेशन आगरा द्वारा संचालित है।कालेज द्वारा प्रति वर्ष कोर्स हेतु पचास हजार रुपया शुल्क लिया गया।एक वर्ष कोर्स करने के बाद पता चला कि यह फर्जी ढंग से चलाया जा रहा है। जिसके चलते छात्राओं का भविष्य अधर में है। कालेज के डाइरेक्टर सुमीत जायसवाल ने बताया कि अब्दुल कलाम ग्रुप आफ एजुकेशन आगरा से संचालित तथा आयुष पैरामेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से रजिस्टर्ड है। उसी से फ्रेन्चाइजी लेकर कालेज चलाया जा रहा है। पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश राय ने बताया कि छात्राओं द्वारा तहरीर दी गई। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

About Author

यह भी देखें  SBI Foundation, Shri Chaitanya Boost Vikramgad with Rural Development, Water Conservation

Leave a Reply

error: Content is protected !!