देवरिया में 238 सिपाही पुलिस लाइन बुलाये गए

देवरिया। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बड़े पैमाने पर थानों से सिपाहियों को पुलिस लाइन बुलवा लिया। इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों को थाने से पुलिस लाइन मंगवा लेने पर थाने सूने हो गए। एसपी के इस कदम की पुलिस महकमे में ही नहीं बाहर भी तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं। विशेषकर उन सिपाहियों को हटाने पर काम भी प्रभावित होने की चर्चा है जिन्हें गली, मुहल्ले, भौगोलिक स्थिति, लोगों के आचरण की जानकारी थी उन्हें थोक के भाव मे पुलिस लाइन आमद करने का निर्देश मिला। कई थानों पर पहले से ही योग्य मुंशियों और दीवानों की कमी की वजह से काम मे दिक्कत आ रही थी। अब पुराने सिपाहियों के जाने से काम और प्रभावित होने की आशंका है। फिर भी जिला तो कप्तान को चलाना है कैसे कोई कप्तान जिला चलाता है यह उसके ऊपर निर्भर करता है। कप्तान की नीति और नियत से ही महकमे में काम होते हैं।

देवरिया में पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने 27 दिसम्बर 20 को 238 सिपाहियों को लाइन में आमद कराने के आदेश जारी किए। इनमें सदर कोतवाली से 38, रामपुर कारखाना से 30, तरकुलवा से 10, बघौचघाट से 6, रुद्रपुर से 12, गौरीबाजार से 18, मदनपुर से 8, एकौना से चार, सलेमपुर से 15, लार से 14, खुखुंदू से 10, भाटपार से 14, भटनी से 11, खामपार से 5, बनकटा से 8, बरहज से 13, मईल से 8 और भलुअनी से 10 सिपाही लाइन बुलाये गए। जिले के ऑफिस से भी एक सिपाही पुलिस लाइन भेजा गया।

यह भी देखें  राज्यपाल ने की प्रदेश की कानून और शांति व्यवस्था की समीक्षा

अब यदि शीघ्र थानों पर सिपाहियों की नई टीम नहीं भेजी गई तो दिक्कत बढ़ने की संभावना है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!