मईल थाना क्षेत्र से लोड किये गए गोवंश गुठनी में धराये

 

लार। पड़ोसी थाना क्षेत्र मईल से अक्सर गोवंश बिहार भेजे जाते हैं। इसी क्रम में बीती रात मईल से लोड कर बिहार भेजे जा रहे गो वंशों को गुठनी पुलिस ने बरामद कर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। बिहार यूपी बार्डर से हो रहे पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य पुलिस कप्तान सिवान अभिनव कुमार के निर्देश पर गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जांच अभियान चलाकर मंगलवार की सुबह एक बोलेरो तथा एक पिकअप गाड़ी से ले जाये जा रहे पशुओं सहित वाहन को जप्त कर धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गुठनी पुलिस पशु और शराब तस्करों की फिराक में सोमवार की मध्य रात्रि से मंगलवार अहले सुबह तक यूपी सीमा से सटे डरैला व सोहगरा बाजार क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया उसी क्रम में यूपी के मईल से क्रूरता के साथ छोटे वाहनो से बिहार क्षेत्र में ले जाये जा रहे चार गाये व पांच बछड़ा को पकड़ा है। दोनो वाहनो पर सवार तीन धंधेबाजो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज यूपी के मईल थानाक्षेत्र के नरसिंहडाढ गांव निवासी प्रह्लाद सिंह का पुत्र ऋषिमुनि सिंह व मेघा गोड़ का पुत्र उदयभान गोड़ तथा धनौती ओपी थानाक्षेत्र के खगौरा गांव निवासी सलाउद्दीन आलम का पुत्र सुड्डू उर्फ अफरोज है। जप्त की गयी गाड़ियों में बीआर 29 सी 7565 बोलेरो तथा यूपी 51 एटी 2510 पिकअप गाड़ी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया पकड़े गये धंधेबाजों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित तमाम सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पशु लदे दोनो वाहनो में बोलेरो व पिकअप में क्रमशः 6 व 7 बोतल बंटी बबली शराब भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया काफी मशक्कत के बाद जतौर डरैला मुख्य मार्ग पर सेमाटार मोड़ के समीप से दोनो वाहनो को पशुओं के साथ पकड़ा जा सका है।




कृपया यहाँ समाचार लिखें

यह भी देखें  स्कूली वैन से कुचलकर मासूम बालिका की मौत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!